फीचर्ड

Save India Foundation ने शुरू किया Chipko Andolan

Save India Foundation ने पेड़ों को बचाने के लिये शुरू किया अनोखा अभियान

आप सोच रहे होंगे कि ये लोग पेड़ों को गले लगाकर क्या कर रहे हैं? आखिर कड़ाके कि ठण्ड में जंगलों में इतने लोग एकसाथ क्या कर रहे हैं? तो हम बताते हैं…. ये लोग मेरठ लोक निर्माण विभाग की कारस्तानी पर पेड़ों से लिपटकर पश्चाताप कर रहे हैं। 

दरअसल बात यह है कि, इन पेड़ों की वजह से मिलने वाले ऑक्सीजन को पीकर जिंदा रहने वाले अधिकारी… इन्हीं पेड़ों की बलि चढ़ाने का प्रस्ताव बना रहे हैं… इसलिये ये लोग कड़ाके की ठण्ड व बारिश की फुहारों के बीच भी जंगलों में विरोध जताने पहुंचे गये हैं। आपको चिपको आंदोलन (Chipko Andolan) तो याद ही होगा, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चूलें हिला कर रख दी थी, उसी आंदोलन को एकबार फिर से मेरठ में जिंदा कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश (Lok Nirman Vibhag Uttar Pradesh) ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि मुरादनगर से उत्तराखंड के बार्डर तक नहर के किनारे सड़क बनाई जायेगी जिसके एवज में लगभग 70 हजार पेड़ों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी…. यानी उनको काट दिया जायेगा।

इस प्रस्ताव को सुनते ही सेव इंडिया फाउंडेशन (Save India Foundation) ने आंदोलन शुरू कर दिया। राजेश शर्मा ने चिपको आंदोलन को एक बार फिर जीवित करते हुये पेड़ों से चिपक कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस आंदोलन में उनके साथ दर्जनों संगठनों के पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया। ये वो लोग हैं जो पर्यावरण पर आधारित संस्थाओं का संचालन करते हैं।

क्या है चिपको आंदोलन? || What is Chipko Andolan?

चिपको आंदोलन (Chipko Andolan) उत्तराखंड के चमेली जनपद में वर्ष 1970 से शुरू हुआ था, Chipko Andolan की वजह से उत्तराखंड में पेड़ों की कटाई पर लगाम लगी थी। वर्ष 1980 में इस आंदोलन को उस वक्त बड़ी जीत हासिल हुई जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने प्रदेश के हिमालयी वनों में वृक्षों की कटाई पर 15 वर्षों के लिए रोक लगा दी। 

फिर देखते ही देखते यह आन्दोलन (Chipko Andolan) देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गया। चिपको आन्दोलन (Chipko Andolan) एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन था। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानों ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था, हांलाकि यह पहले उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा था। आंदोलन के लोग राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उन पर अपना परंपरागत अधिकार जता रहे थे।

अब देखना यह है कि सेव इंडिया फाउंडेशन (Save India Foundation) की यह पहल कितना कारगर होती है? क्या उत्तर प्रदेश के शासन तक इस आंदोलन की गूंज पहुंच पायेगी? क्या प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग मेरठ के इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया देंगे?

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.