मनोरंजन

घरवालों के खिलाफ जाकर अभिनेत्री बनी थीं शालिनी

रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री शालिनी पांडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 23 सितंबर 1994 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मी शालिनी पांडे ने तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आईं शालिनी ने लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया था। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

पिता चाहते थे इंजीनियर बनाना
शालिनी पांडे ने अपनी पूरी पढ़ाई मध्यप्रदेश से पूरी की है। अपनी क्लास की सबसे होनहार स्टूडेंट्स में से एक शालिनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि शालिनी को इंजीनियर नहीं बनना था, लेकिन अपने पिता की इच्छा के अनुसार उन्होंने आर्ट न लेकर साइंस स्ट्रीम ली और इंजीनियरिंग की। इतनी ही नहीं शालिनी के पिता को उनका फिल्मों में करना पसंद नहीं था। वह चाहते थे कि शालिनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके आईटी कंपनी में जॉब करे।

निर्देशक से मिलवाया पिता को
हालांकि शालिनी पांडे को बचपन से ही अभिनय की दुनिया में आना था। ऐसे में उन्होंने अपने पिता को मनाया और अपनी पहली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ साइन की। एक इंटरव्यू के दौरान शालिनी ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह आईटी कंपनी में ही नौकरी करे। ऐसे में जब उन्हें अर्जुन रेड्डी मिली तो उन्हें एक हफ्ता अपने पिता को निर्देशक संदीप से मिलवाने के लिए मनाने में लगा था। शालिनी की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई तो उनके पिता ने उनसे माफी भी मांगी थी।

इन फिल्मों में आईं नजर
इसके बाद शालिनी हिंदी फिल्म ‘मेरी निम्मो’ में निम्मो की दोस्त के किरदार में नजर आईं। बॉलीवुड में बतौर हीरोइन शालिनी ने रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ से डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। लेकिन फिल्म में शालिनी को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, शालिनी ने तेलुगू और हिंदी के अलावा कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘नदीगैयार थिलागम’, ‘गोरिल्ला’ आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.