उत्तर प्रदेश

समाजसेवी रमेश त्रिवेदी का निधन, गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि

  • भोगनीपुर, कानपुर देहात ।

​समाजसेवी रमेश त्रिवेदी Ramesh Trivedi का निधन पूरे प्रदेश के लिए शेक का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और घोड़े व बुलेट वाले अमीन के नाम से मशहूर लगभग 95 वर्षीय समाजसेवी रमेश त्रिवेदी का निधन हो गया। भोगनीपुर कानपुर देहात में ब्रिटिश हुकूमत के पैर उखाड़ने का साम्राज्य देखने वाले 1950 व 1960 के दशक में उप्र राज्य कर्मचारी अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके तथा घोड़े व बुलेट वाले अमीन के नाम से मशहूर समाजसेवी गौर गांव निवासी रमेश त्रिेवेदी का अचानक निधन हो गया। उनके निधन पर सैकड़ों की संख्या में राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने उनके निवास पर तथा अत्येंष्टि स्थल गंगा घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि गौर गांव निवासी समाजसेवी रमेश त्रिवेदी Ramesh Trivedi ने ब्रिटिश हुकूमत के दौरान अमीन के पद पर कार्य किया था तथा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर कानपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी को भी आश्चर्यचकित कर दिया था। उस दौर में ब्रिटिश हुकूमत के पैर उखड़ चुके थे और धीरे—धीरे ब्रिटिश हुकूमत अपना सामान समेटकर वापस जा रही थी। उस काल में गौर निवासी रमेश त्रिवेदी Ramesh Trivedi ने उत्तर प्रदेश सरकार में अमीन का पद संभाला था। बता दें कि वह घोड़े से चलकर अमीन का कार्य करते थे। बाद में 1960 के दशक में बुलेट से चलकर बुलेट वाले अमीन के नाम से मशहूर हुए।

उन्होंने उप्र राज्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष का पदभार भी संभाला था, लेकिन नौकरी पसंद न आने के कारण त्यागपत्र दे दिया था। बाद में जमींदारी प्रथा में बम्हनौती क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली थी, जिसके अंतर्गत लगभग 500 एकड़ खेत उनके जिम्मेदारी में आते थे। बीते दो वर्षों में कोरोना काल के दौरान वे थोड़े शिथिल हो गए थे तथा अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने समाजसेवा भी बंद कर दी थी। अस्वस्थ होने के कारण वे अपने गांव स्थित निवास पर ही रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र दीप त्रिवेदी तथा प्रवीण त्रिवेदी उर्फ पिरमू, एक पूत्री श्रीमती पूनम वाजपेयी तथा कई नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।

Aditya Gupta

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.