उत्तर प्रदेश

लूट की वारदात के बाद जानकारी हासिल करने पहुंचे एसएसपी

  • गश्त से लौट रहे सिपाही की बदमाशों ने लूटी राइफल
  • बिसुन बाबा जंगल में राइफल छोड़कर भागे तीनों बदमाश
  • खपराडीह के देवी प्रसाद मोतीलाल आईटीआई के पास घटना

बीकापुर-अयोध्या। मनबढ़ लूटेरों ने शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मी को घेर कर उसकी राइफल व मोटरसाइकिल लूट ली। जिसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकले। हैदरगंज एसओ को पुलिसकर्मी ने जानकारी दी। जिसके बाद एसएसपी समेत तमाम उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। कांबिंग के दौरान बिसुन बाबा जंगल में राइफल बरामद हुई है। पुलिस आसपास के बाजारों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वारदात शुक्रवार सुबह करीब6 बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह स्थित देवी प्रसाद मोतीलाल आईटीआई के सामने की है । जहां पर वर्षों पहले हुए कटौना निवासी आशीष हत्याकांड के बाद मृतक के पिता शेर बहादुर वर्मा सहित परिवार की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी भास्कर रोज की भांति भोर में हैदरगंज थाने जा रहे थे। कटौना गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी स्थित आईटीआई विद्यालय के सामने हैदरगंज तारुन मार्ग पर एक बाइक पर आए तीन लुटेरों ने सिपाही को घेर लिया और असलहा लगाते हुए इंसास राइफल व बाइक लूटी ली। वारदात से आवाक सिपाही ने इसकी सूचना हैदरगंज थाने पर दी।

जिसकी जानकारी तत्काल हैदरगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी तत्काल एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या का दी। आनन-फानन में एसएसपी शैलेश पांडेयए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, एएसपी अयोध्या, सीओ बीकापुर, स्वाट टीम और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वारदात के बाद कमान संभालते हुए एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडे स्वयं हैदरगंज क्षेत्र के बिसुन बाबा जंगलों में कांबिंग शुरू की।

कांबिंग के दौरान राइफल बरामद हो गई। वहीं स्वाट टीम और हैदरगंज थाने के एसआई राजकुमार यादव, अमर बहादुर पटेल, स्वाट टीम प्रभारी रतन कुमार शर्मा जाना बाजार, हैदरगंज बाजार सहित आसपास के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त शुरू की।

पुलिस ने तीन लुटेरे जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष की है के बारे में बताया है कि हीरो स्पेलण्डर नीले रंग की है जिससे लूट की घटना को अन्जाम देकर लुटेरे खपराडीह से जाना बाजार की तरफ भागे हैं। इनमें से एक काले रंग की सर्ट और काले रंग की लोअर पहने हैं। अन्य दोनों पैंट शर्ट में हैं।

लुटेरों की शिनाख्त के लिए कोई भी सूचना एसएसपी,अयोध्या 9454400270, पीआरओ एसएसपी 9454401401, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401049, क्षेत्राधिकारी बीकापुर 9454401396, थानाध्यक्ष हैदरगंज 9454403300 तथा मीडिया सेलअयोध्या 7839860554 पर देने की अपील की गई है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.