गाजियाबाद

SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षण

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने जनपद में पुलिस-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से जनपदीय के थानों के वार्षिक निरीक्षण/ भ्रमण थाना लोनी का जायजा लिया हैं। साथ ही एसएसपी ने राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, परिसर और पुलिसकर्मियों के बैरकों की साफ-सफाई आदि का भी निरीक्षण करते हुए जायजा लिया हैं।

बता दें कि जनपद में किसी भी थाने के वार्षिक निरीक्षण के लिए क्षेत्राधिकारी लाइन्स के नेतृत्व में एक संयुक्त वार्षिक निरीक्षण टीम का गठन किया गया हैं, जिसमें कुल मिलाकर 6 टीमें बनाई गई हैं।

दरअसल, संयुक्त वार्षिक निरीक्षण टीम के द्वारा थाना प्रभारी लोनी पुलिस ने प्रस्तुत किए जाने वाले स्टेटमेंट समेत आदि के सत्याप/ चेकिंग के आधार पर कार्यवाही की गई हैं। इस संयुक्त टीम में सम्मिलित अधिकारी/ कर्मचारियों का सत्यापन कार्य अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। वहीं, निरीक्षण टीम द्वारा निर्धारित किए गए दायित्वों के आधार पर सत्याप/ चेकिंग समेत आदि की कार्यवाही पूर्ण कर सत्यापन/ चेकिंग की रिपोर्ट्स एसएसपी के समक्ष थाने पर ही प्रस्तुत की गई हैं। 

इसी क्रम में निरीक्षण टीम द्वारा थाने पर भूमि भवन, मरम्मत कार्य, राजकीय संपत्ति, शस्त्र-कारतूस की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन, रखरखाव, सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवम् कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति एवं थाने पर मौजूद असलाह/ शस्त्र समेत आदि का भी निरीक्षण किया गया हैं। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान थानाभवन/ प्रांगण/ बैरक की साफ-सफाई को भी विशेष महत्व दिया गया हैं।

वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर की भूमि संबंधी अभिलेखों के रखरखाव/ राजकीय संपत्ति रजिस्टर, ई-एफआईआर की संख्या बढ़ाने तथा चोरी गए वाहनों की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी करने एवम् थाने पर माल-मशरूका के निस्तारण एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने व SC-ST से संबंधित मुकदमों में मुआवजा की कार्यवाही करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र रखते गैंगस्टर, टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर तथा सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी करते हुए इनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं अधिक बीट सूचनाँए अंकित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान महिला हेड ऑपरेटर नूतन गुप्ता को अपने काम के बारे में पूर्ण एवं अच्छी जानकारी होने के लिए पुरस्कार स्वरूप 500 रूपए नकद समेत प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया हैं। साथ ही असलहों का ढंग से रखरखाव एवं साफ-सफाई न करने व अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए आरक्षी अरमोरर का स्पष्टीकरण तलब किया हैं।

साथ ही साथ एसएसपी ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को एफआईआर में 24 घण्टे में घटना स्थल का निरीक्षण करने तथा एनसीआर का 24 घण्टे निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया हैं। वहीं, दूसरी तरफ विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और विवेचनाओं के निस्तारण के संबंधी कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए तथा जनसुनवाई- आगंतुकों/ पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण थाने के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने व थानाक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाये जाने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.