Report by : Pratima Shukla
Published at :
SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षण SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षणSSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने जनपद में पुलिस-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से जनपदीय के थानों के वार्षिक निरीक्षण/ भ्रमण थाना लोनी का जायजा लिया हैं। साथ ही एसएसपी ने राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, परिसर और पुलिसकर्मियों के बैरकों की साफ-सफाई आदि का भी निरीक्षण करते हुए जायजा लिया हैं।

बता दें कि जनपद में किसी भी थाने के वार्षिक निरीक्षण के लिए क्षेत्राधिकारी लाइन्स के नेतृत्व में एक संयुक्त वार्षिक निरीक्षण टीम का गठन किया गया हैं, जिसमें कुल मिलाकर 6 टीमें बनाई गई हैं।

दरअसल, संयुक्त वार्षिक निरीक्षण टीम के द्वारा थाना प्रभारी लोनी पुलिस ने प्रस्तुत किए जाने वाले स्टेटमेंट समेत आदि के सत्याप/ चेकिंग के आधार पर कार्यवाही की गई हैं। इस संयुक्त टीम में सम्मिलित अधिकारी/ कर्मचारियों का सत्यापन कार्य अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। वहीं, निरीक्षण टीम द्वारा निर्धारित किए गए दायित्वों के आधार पर सत्याप/ चेकिंग समेत आदि की कार्यवाही पूर्ण कर सत्यापन/ चेकिंग की रिपोर्ट्स एसएसपी के समक्ष थाने पर ही प्रस्तुत की गई हैं। 

इसी क्रम में निरीक्षण टीम द्वारा थाने पर भूमि भवन, मरम्मत कार्य, राजकीय संपत्ति, शस्त्र-कारतूस की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन, रखरखाव, सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवम् कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति एवं थाने पर मौजूद असलाह/ शस्त्र समेत आदि का भी निरीक्षण किया गया हैं। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान थानाभवन/ प्रांगण/ बैरक की साफ-सफाई को भी विशेष महत्व दिया गया हैं।

SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षणSSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षण

वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक को थाना परिसर की भूमि संबंधी अभिलेखों के रखरखाव/ राजकीय संपत्ति रजिस्टर, ई-एफआईआर की संख्या बढ़ाने तथा चोरी गए वाहनों की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी करने एवम् थाने पर माल-मशरूका के निस्तारण एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने व SC-ST से संबंधित मुकदमों में मुआवजा की कार्यवाही करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र रखते गैंगस्टर, टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर तथा सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी करते हुए इनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं अधिक बीट सूचनाँए अंकित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

SSP Ghaziabad Kalanidhi Naithani ने थाना लोनी का किया वार्षिक निरीक्षण

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान महिला हेड ऑपरेटर नूतन गुप्ता को अपने काम के बारे में पूर्ण एवं अच्छी जानकारी होने के लिए पुरस्कार स्वरूप 500 रूपए नकद समेत प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया हैं। साथ ही असलहों का ढंग से रखरखाव एवं साफ-सफाई न करने व अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए आरक्षी अरमोरर का स्पष्टीकरण तलब किया हैं।

साथ ही साथ एसएसपी ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को एफआईआर में 24 घण्टे में घटना स्थल का निरीक्षण करने तथा एनसीआर का 24 घण्टे निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया हैं। वहीं, दूसरी तरफ विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और विवेचनाओं के निस्तारण के संबंधी कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए तथा जनसुनवाई- आगंतुकों/ पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण थाने के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने व थानाक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाये जाने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›