गाजियाबाद। भाजपा युवा मोर्चा गाजियाबाद के जिला मंत्री हिमांशु शर्मा (युवराज) ने केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
भेंट के बाद हिमांशु शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे जी न केवल सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि गरीब और असहाय वर्ग के लोगों की आवाज भी हैं। वह हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने और हर जरूरतमंद की मदद करने का कार्य करते हैं।

युवा मोर्चा मंत्री ने आगे कहा कि श्री दुबे जी का राजनीतिक जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कई बार संकट की घड़ी में जनता के बीच जाकर सहयोग किया है। चाहे क्षेत्र की समस्याएँ हों या किसी परिवार का व्यक्तिगत संकट, मंत्री जी सदैव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि आमजन में उनके प्रति गहरी आस्था और विश्वास है।
हिमांशु शर्मा ने कहा कि आज युवाओं को ऐसे जनप्रतिनिधियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से भाजपा युवा मोर्चा गाजियाबाद संगठनात्मक स्तर पर और भी मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
ये👇समाचार भी पढ़ें
- मायावती के चरण छूते दिखे आकाश आनंद, BSP की राजनीति में तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
- मेरठ नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का किया ऐलान
- यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, आजमगढ़ से 7 संदिग्ध पकड़े गए
- ।।लखनऊ।।”उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना में धांधली”
- ब्रेकिंग न्यूज । मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध हाल में मौत, अस्पताल लाते समय अर्पण यादव साथ नहीं थी, लखनऊ के सिविल अस्पताल से पुष्टि, पोस्टमार्टम शुरू, देर रात तबीयत खराब हुई थी, सुबह 6:15 बजे के करीब लाया गया था अस्पताल, पुलिस कई एंगल पर कर रही है जांच, प्रतीक यादव का फोन सीज किया गया, प्रतीक की मौत की वजह अभी साफ नहीं, प्रतीक की मौत :::: कई सवाल
- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी: कपिल देव अग्रवाल
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com











