मचा कोहराम, गाँव में पुलिस बल तैनात
सुलतानपुर। शम्भूगंज सुल्तानपुर स्थानीय चैकी क्षेत्र के शिवगढ़ मलाकतुलापुर गांव के चैदहवा मे दलित और क्षत्रिय परिवार मे रास्ते को लेकर जमकर लाठी डंडे चले हैं। जिसमें दलित परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मामले की सूचना पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित परिजनों रो रो कर बुरा हाल है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगढ की सीमावर्ती शिवगढ़ बाजार के निकट स्थित चैदहवां गांव में सोमवार को क्षत्रीय परिवार के अशोक सिह और दलित समुदाय के रामनरेश के परिवार के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिस में खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियार और लाठी डंडों से जमकर विवाद मे रामनरेश तथा उनके परिवार के छः लोगो को गंभीर चोटे लगी है। दलित पक्ष से घायल शिक्षक अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों बताया कि दो भाइयों में मनोज सबसे बड़ा था जो रामदिहाल सिंह महाविद्यालय सूर्यभान पट्टी गरयें में शिक्षक पद पर तैनात था, घायलों को जिला अस्पताल मे चल रहा है। गांव में तनाव को कोतवाली लम्भुआ के अलावा कोतवाली देहात व चांदा कोतवाली पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात की गयी है। आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एक युवक की मौत हुई है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.