Categories: विशेष

Sultanpur News: मामूली बात पर छात्र को लाठी-डंडो से पीटा, केस दर्ज

Sultanpur News: हाॅस्टल के छज्जे पर खड़े होकर पानी पी रहे छात्र की बोतल हाथ से छूटकर सड़क पर गिरने से नाराज दबगों ने छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के निवासी राजकपूर पाल शहर में रहकर कंप्यूटर साॅफ्टवेर का कोर्स करते हैं। राजकपूर का आरोप है कि वह पांचोपीरन कस्बा स्थित अपने किराये के हॉस्टल के छज्जे पर खड़े होकर रविवार की रात करीब नौ बजे पानी पी रहा था कि तभी अचानक पानी की बोतल उसके हाथ से छूटकर सड़क पर जा गिरी।

उसका आरोप है कि मकान के सामने ही रहने वाले मकबूल हसन व उनके दो लड़के और मुन्ना मास्टर व उनके लड़के अरबाज ने कुछ अन्य लोगों के साथ आकर उसकी लाठी-डंडों व राॅड से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। साथी छात्र घायल को कोतवाली ले गए, जहां से उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मामले की तहरीर राजकपूर पाल ने कोतवाली नगर में दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

8 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

9 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

9 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

9 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

9 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.