Sultanpur Varanasi Forelane Latest: बढ़े गड्ढे हैं इस राह में
Sultanpur Varanasi Forelane Latest: यूपी की राजधानी लखनऊ को बनारस से जोड़ने वाली Sultanpur Varanasi Forelane अभी तक ठीक से बन नहीं सका है। सड़क की खस्ताहाली यह बता रही है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों को कितनी समस्याओं से दो चार होना पड़ता होगा। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से दुर्घटनाओं की बाढ़ सी आ गई हैञ
अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने और आवागमन शुरू करने का दावा करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अब निर्माण कार्य हालाकि पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन सवाल यह है कि आखिर ‘योगी से मोदी’ को जोड़ने वाली Sultanpur Varanasi Forelane आखिर बनने में इतना समय क्यों ले रहा है।
आपको बता दें कि किसानों ने मुआवजे के चक्कर में निर्माण पर एतराज जताते हुए कई स्थानों पर रोक लगा दी। इसी बीच पांडेयपुर, बेदूपारा, मुरली के पास निर्मित फोरलेन चटक गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। हालांकि दोबारा शासन से सख्ती दिखाई है।
Sultanpur Varanasi Forelane Latest: आपको बता दें कि पयागीपुर रेलवे क्रासिग पर ओवर ब्रिज निर्माण, भदैंया के अभिया गांव में आरओबी, ढखवा बाजार बाईपास का निर्माण, कोइरीपुर शिवाला के पास पीली नदी पर ओवर ब्रिज का काम अधूरा है। वहीं, तमरसेपुर के पास टोल टैक्स स्टैंड का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही अभी सर्विस लेन, डिवाइडर के सुंदरीकरण का काम और पौधरोपण का काम भी नहीं हुआ है। प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के नरहरपुर से लेकर सोनांवां तक कुल करीब ग्यारह किमी फोरलेन निर्माणाधीन है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.