बरेली- इत्तिहादे मिल्लत ए कौंसिल (आइएमसी) सुप्रीम मौलाना तौकीर रज़ा खा को बरेली की जिला अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने अब एक अप्रैल सुनवाई तय की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर आइएमसी प्रमुख को बुधवार को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करना था। तौकीर रजा के अधिवक्ता आशीष सिंह ने उनकी बीमारी का हवाला देते हुए जिला जज अदालत में अर्जी लगाई लेकिन कोर्ट ने अर्जी लेने से इंकार कर दिया। दरअसल तौकीर रज़ा के खिलाफ दो बार गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो चुका है। उसके बावजूद पुलिस उन्हे गिरफ्तार नही कर सकी, जिसके बाद तौकीर रज़ा ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा को 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था। तौकीर रज़ा कोर्ट में पेश नही हुए। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) डीजीसी सुनिती कुमार पाठक ने बताया कि बुधवार को तौकीर रज़ा को कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन वो नहीं आए। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रार्थना पत्र लेकर आए जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। अब ट्रायल कोर्ट में हाजिर होने की तिथि एक अप्रैल नियत हुई है।
किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…
क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
This website uses cookies.