बेतिया। पश्चिम चंपारण ज़िला के मैनाटाड़ ब्लॉक स्थित रमपुरवा गांव पश्चिम टोला में चेचक का भीषण प्रकोप है। टोला में दर्जन से अधिक बच्चे चेचक से पीड़ित हैं। अभिभावक अक्रांत बच्चों व अन्य लोगों को सरकारी स्तर पर कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से प्राईवेट चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज करा रहें हैं। नहीं तो गांव गवई में होने वाले पारम्परिक उपचार में जुटे हुए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग भी गांव की इस स्थिति से बेखबर है।ग्रामीणों के अनुसार विगत एक सप्ताह से वे लोग अपने बच्चों में चेचक के प्रकोप से परेशान हैं। जिन बच्चों को चेचक हुआ है उनमें कुलदीप कुमार पिता जयराम पटेल, रत्नेश कुमार पिता जय नारायण प्रसाद, देवराज कुमार पिता रमेश पटेल, चांदनी कुमारी पिता अध्या दास, वर्षा कुमारी पिता मुकेश कुमार , रंभा देवी पति उमेश कुमार पटेल एवं इनका 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार आदि बच्चे प्रभावित हैं। ग्रामीणों में बताया कि हम लोग के घर के बगल में ही हेल्थ वेलनेस सेंटर है। लेकिन वह सेंटर भी सात दिनों से बंद है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.