नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक युवती एक निजी फैक्ट्री में बतौर मैनजर नौकरी करती है। करीब तीन साल पहले युवती की मुलाकात फैक्ट्री में नौकरी करने वाले एक युवक से हुई थी।
कुमार के अनुसार युवती का आरोप है कि तीन वर्षों तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने उससे अलग-अलग बहाने बनाकर करीब पांच लाख रुपये हड़प लिए।
पुलिस के मुताबिक जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह धर्म परिवर्तन कराने के लिए युवती पर दबाव बनाने लगा और जब युवती ने इससे इनकार कर दिया तो आरोपी धमकी देने लगा। इस बीच आरोपी ने एक अन्य युवती से शादी कर ली। इस मामले में पीड़िता ने 30 अगस्त को कोतवाली बिसरख में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.