गाजियाबाद

भ्रष्टाचार के आरोप में आबकारी विभाग का आरक्षी गिरफ़्तार

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात्रि ग्राम दुहाई पेरिफेरल हाईवे टोल के पास से एक अभियुक्त कुलदीप पुत्र वेद प्रकाश निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से एक दूध की वैन बरामद हुई हैं। जिसमें अभियुक्त गण मात्रा में अवैध शराब लाद कर ले जा रहा था। जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

आपको बता दें कि अभियुक्त कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि आबकारी विभाग के आरक्षी संदीप कुमार और मुख्य आरक्षी मदन पाल द्वारा उसे काफी पहले दुहाई टोल पर रोक लिया गया था और तो और अभियुक्त गण कुलदीप के मालिक से फोन पर चार लाख रुपए की घूस शराब छोड़ने के बदले मांगी गई थी। जिसके बाद मालिक इतने पैसे देने में असमर्थ हो गया था तथा जिसके बाद एक लाख में शराब व ट्रक छोड़ने की बात तय हो गई थी।

लेकिन, बाद में बात नहीं बनी तो आरक्षी संदीप में अभियुक्त को टोल बूथ में ले जाकर उसकी जेब से अवैध रूप से सारे पैसे निकाल लिए थे। अभियुक्त गण कुलदीप ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसके पास से जो पैसे आरक्षी संदीप ने लिए थे, उनमें पांच-पांच सौ के दो नोट और इनके बीच में दो नोट नेपाल के थे। इतना ही नहीं, अभियुक्त में बताया कि इसमें एक नोट दस का और एक नोट पांच का भी था।

गौरतलब है कि आरोपी की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप से सख्ती से पूछताछ की गई तथा उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से ठीक वही नोट बरामद हुए हैं। जिसका आरक्षी संदीप कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका हैं। पूछताछ में पता चला कि आबकारी आरक्षी संदीप ने अभियुक्त की गिरफ़्तारी से लेकर बाद तक अपने अधिकारियों और पुलिस को नगदी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी हैं।

वहीं, दूसरी तरफ मुख्य आरक्षी मदन पाल को आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा थाना पुलिस द्वारा तलाश किया गया तो वह थाने से फरार हो गया हैं। जिसके चलते इस संबंध में आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह द्वारा की गई तहरीर के अनुकूल आबकारी आरक्षी संदीप कुमार व मुख्य आरक्षी आबकारी मदन पाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.