रवि किशन व मनोज तिवारी के इस आइडिया से चुनाव आयोग अचंभित
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने रैलियों पर तो रोक लगा दी है लेकिन भाजपा ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है।
बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए चुनाव से पहले शानदार गाना बनाया है। गौर करने वाली बात ये है कि उनका सॉंग ‘मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढने लगा है’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि, भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी का यह गाना मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के गाने ‘दिल गलती कर बैठा है’ के तर्ज पर बनाया गया है। साथ के साथ उन्होंने इस गाने के जरिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ा है।
वहीं दूसरी ओर भोजपुरी स्टार रवि किशन भी अपना गाना ‘यूपी में सब बा’ लॉन्च कर आम जनता को लुभाने में पूरी कोशिश की है। पूर्वांचल के लोगों में मनोज की पकड़ काफी अच्छी है जिसके चलते उस क्षेत्र में उनके गानों को ख़ासा पसंद किया जाता है। भाजपा को इसी का ज्यादा फायदा मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। रवि किशन और मनोज तिवारी की यह जोड़ी अब यूपी में पूर्वांचल के लोगों को लुभाने में शायद कामयाब हो जाए ऐसी भाजपा के लोगों की सोच है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.