जौनपुर

क्षेत्र पंचायत सुईथाकलां में दो सदस्यों के पिता का निधन

जौनपुर। क्षेत्र पंचायत सुईथाकलां कार्यालय पर मंगलवार को गमगीन माहौल में शोक सभा आयोजित की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी के पूज्य पिता श्री गिरीश चंद्र तिवारी निवासी बसिरहां तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय बिन्द के पूज्य पिता श्री राम भजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

शोक सभा में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों ही दिवंगत व्यक्तित्व समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सिंह, शारदा अशोक सिंह, किरन जीतेन्द्र सिंह, प्रशांत पाण्डेय, दीनानाथ यादव, हृदय नारायण दूबे, नीरज यादव, सविता डब्लू, नवीन सिंह, राम सरन, राम पाल, मत्ती सुबास, राम नयन प्रजापति, आरिफ खान सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी गण मौजूद रहे। एडीओ (आईएसबी) ब्रह्मानंद यादव, एपीओ सुनील, प्रधानगण, ग्राम पंचायत सचिव सौरभ मिश्र, रणंजय सिंह, जीतेन्द्र शाह, दादा, जीतेन्द्र, आशीष आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.