मेरठ

BDO के कंधों पर तीसरी लहर की जिम्मेदारी

  • मेरठ।

गांव में तीसरी लहर को रोकने की जिम्मेदारी बीडीओ के कंधे पर होगी। इसके लिए जिलाधिकारी के बालाजी ने बीडीओ को अभी से तैयारी के लिए दिशा—निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। अब बीडीओ अपने -अपने ब्लाक में रात्रि विश्राम करें। साथ ही कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर गांवों में चल रहे स्वच्छता मिशन, दवा वितरण, कोविड मरीजों की जांच व वैक्सीनेशन आदि कार्यों को समय से पूरा कराएं।

इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बता दें कि दूसरी लहर के अंत में शहरों की तुलना में गांवों में कोविड संक्रमण के केस अधिक आए थे। उसके बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए ये चुनाैती बन गए थे। जिन पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया था। तीसरी लहर की आहट मात्र से अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

राजस्व विभाग के अलावा ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारियों की तैनाती घर- घर जाकर दवा वितरण के साथ ही कोविड को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। कोविड की चपेट में आने वालों को घर या स्कूल में क्वारांटाइन करने की व्यवस्था की जा रही है। एएनएम, आशा आदि को निर्देशित किया गया है कि गंभीर केस होने पर तत्काल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सचिवों को निर्देशित किया है कि कोविड काल के दौरान आवंटित गांव में निवास करेंगे। अिधकांशत: सचिवों के जिम्मे चार से पांच गांवों को आवंटित िकया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सचिवों को गांव में स्वच्छता मिशन के तहत साफ सफाई के मुकम्मल इंतजाम कराने के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि हैंडपंप या अन्य पानी के स्रोत वाले स्थलों पर सैनिटाइजेशन अवश्य किया जाए। इसके साथ ही तालाबों में भी दवा का छिड़काव किया जाए।

प्रशासन द्वारा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि जानवरों के टीकाकरण आदि अभियान चलाकर पूरा किया जाए। बीडीओ अपने -अपने ब्लाक में रात्रि विश्राम करें। साथ ही कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर गांवों में चल रहे स्वच्छता मिशन, दवा वितरण, कोविड मरीजों की जांच व वैक्सीनेशन आदि कार्यों को समय से पूरा कराएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। -डीएम के बालाजी

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

11 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

11 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

11 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.