मनोरंजन

संघर्ष के दिनों में पत्नी ने संभाला था घर

फिल्मों के दमदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। बिहार की गलियों से निकले पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है।

हालांकि उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। पंकज कहते हैं कि उनके संघर्ष की दुखभरी कहानी नहीं रही। वो स्ट्रीट लाइट के नीचे नहीं बैठे और ना ही रेलवे स्टेशन पर सोए। हालांकि उन्हें एक छोटे से कमरे के घर में रहना पड़ता था लेकिन उनकी ये यादें भी शानदार हैं।

दिलचस्प है पंकज और मृदुला की लव स्टोरी

पंकज के पास पैसे नहीं होते थे लेकिन उन्होंने सपना देखा था कि वो अभिनेता बनेंगे और आज उनका ये सपना पूरा हो चुका है। उनके इस सफर में उनकी जीवन संगिनी मृदुला ने अहम किरदार निभाया था।

मृदुला ही वो महिला हैं जो अपने पति कि सफलता की असली हीरो  हैं। पंकज भी अक्सर कई मौकों पर मृदुला के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

पंकज और मृदुला की प्रेम कहानी आपको 90 के दशक की किसी फिल्मी कहानी जैसी लगेगी। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वो 10वीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था।

वो छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे जब अचानक दोनों की नजरें टकरा गईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और पंकज ने ठान लिया कि वो मृदुला से शादी करेंगे।

पंकज अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे तो दोनों चिट्ठियां लिखकर एक दूसरे का हाल जाना जाना करते थे। एक वक्त ऐसा आया जब पंकज पढ़ाई करने दिल्ली चले गए। उन्हें लगा मृदुला की शादी हो गई होगी, लेकिन मृदुला ने खुद को शादी से बचाए रखा।

एक बार उनके घर पंकज का फोन आया तो उन्होंने पूरी तरह से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद वो जॉब के लिए दिल्ली चली आईं ताकि पंकज के साथ समय बिता सकें। इसके बाद परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार लिया और दोनों की शादी हो गई।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

10 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

10 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.