विदेश

रूस में संसदीय चुनाव का आज आखिरी दिन

रूस में 17 सितंबर से शुरू हुए संसदीय चुनाव का आज आखिरी दिन है। वैसे तो राष्ट्रपति पुतिन के सत्ता में आने के बाद रूस में चुनाव नाममात्र के ही रह गए हैं, क्योंकि देश के राजनैतिक समीकरणों पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। रूस में मतदान आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से होता है।

लेकिन आज बात रूस के चुनाव के आखिरी दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद दो अतंरिक्ष यात्रियों ने भी वोट डाला। उन्होंने अंतरिक्ष से ही अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतरिक्ष में मौजूद रूस के ओलेग नोवित्स्की और प्योत्र दुबोव ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिये ऐसा किया। जिसके बारे में अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos की तरफ से ob

क्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार भी परिणाम चौंकाने वाले नहीं होंगे, राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ही जीतेगी। बावजूद इसके उनका दल चुनाव में हर तरह की धांधली करने में पीछे नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां चुनाव में 225 उम्मीदवारों में 24 नाम एक जैसे हैं. मतदाताओं को बरगलाने के लिए बोरिस विश्नेवस्की के नाम से उतारे गए।

कहा जा रहा है कि विपक्षी नेता को हराने के लिए यह सत्तारूढ़ दल द्वारा जानबूझकर एक जैसे तीन नाम वाले उम्मीदवारों को उतारा गया है।रूस के दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल, कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ने नयी राष्ट्रीय संसद के चुनाव में व्यापक उल्लंघनों का आरोप लगाया है। उनकी पार्टी को इस चुनाव में अच्छी संख्या में सीटें जीतने की उम्मीद है।

बीती रात यूट्यूब पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने यह बताया कि यूनाइटेड रशिया पार्टी के प्रभुत्व को कम करने के लिये किसे वोट देना चाहिये। इस वीडियो के रूस में प्रसारण पर पांबदी रही लेकिन यह गैर-रूसी सर्वरों पर देखी जा सकती है।

कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गैनेडी ज्यूगानोव ने तीन दिन तक चलने वाले मतदान के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि पुलिस और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को विभिन्न क्षेत्रों में मतदान में गड़बड़ी समेत कई गंभीर तथ्यों को लेकर आ रही खबरों पर ध्यान देना चाहिये।

रूस में संसदीय चुनावों के लिए मतदान से पहले शुक्रवार को ऐप्पल और गूगल प्ले स्टोर्स से एक ऐप गायब हो गया जिसे जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के सहयोगियों ने बनाया था। नवलनी ने ‘स्मार्ट वोटिंग’ नाम का ऐप डिजाइन किया था जिससे उन उम्मीदवारों का प्रचार किया जा सके जिनके क्रेमलिन के समर्थन वाले प्रत्याशियों को हराने की संभावना है। रूस के अधिकारी इस ऐप के प्रयोग को हतोत्साहित कर रहे हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.