Turning Point: इन 3 आदतों को कंट्रोल कर बनेंगे सुपरहीरो
Turning Point: आजकल काफी लोगों के जीवन में यहां बताई जा रहीं तीन गलत आदतें बहुत परेशान करती हैं। जो लोग इन आदतों की गिरफ्त में हैं, वे न तो स्वस्थ रह पाते हैं और ना ही मानसिक शांति प्राप्त कर पाते हैं। यहां जानिए ये तीन आदतें कौन-कौन सी हैं, जिन पर नियंत्रण रखना चाहिए…
जीभ पर नियंत्रण नहीं होना पहली परेशानी है। खाते समय और बोलते समय जीभ पर नियंत्रण रखा जाए तो हम कई प्रकार की परेशानियों से बच सकते हैं। खाने-पीने में स्वाद की अपेक्षा सेहत को तरजीह देनी चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन न करें जो किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही, बोलते समय ऐसे शब्दों का उपयोग न करें, जिनसे दूसरों को बुरा लग सकता है।
तीसरी बात है अपवित्र और अवांछित विचार। परेशानियों से बचने के लिए अच्छे विचारों का होना बहुत जरूरी है। गलत सोच से मन की शांति भंग हो जाती है और अशांत मन से किए गए कामों में सफलता नहीं मिल पाती है। विचार हमारे भीतर चलते ही रहते हैं, विचारों के प्रवाह में हमारी शांति बह जाती है। अत: विचारों पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी है।
दूसरी बड़ी परेशानी है क्रोध। अक्सर बाहर से तो हम क्रोध को नियंत्रित कर लेते हैं, लेकिन भीतर से यह कई बीमारियों को जन्म दे जाता है। क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है और इसके आवेश में हम सही-गलत का भेद भी भूल जाते हैं। क्रोध पर नियंत्रण कर लिया जाए तो जीवन में शांति और आनंद आ सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए ध्यान-योग और आध्यात्म की मदद ली जा सकती है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.