Report by : News Desk
Published at :
Turning Point: इन 3 आदतों को कंट्रोल कर बनेंगे सुपरहीरो Turning Point: इन 3 आदतों को कंट्रोल कर बनेंगे सुपरहीरो
विज्ञापन
विज्ञापन

Turning Point: आजकल काफी लोगों के जीवन में यहां बताई जा रहीं तीन गलत आदतें बहुत परेशान करती हैं। जो लोग इन आदतों की गिरफ्त में हैं, वे न तो स्वस्थ रह पाते हैं और ना ही मानसिक शांति प्राप्त कर पाते हैं। यहां जानिए ये तीन आदतें कौन-कौन सी हैं, जिन पर नियंत्रण रखना चाहिए…

पहली बात- जीभ पर नियंत्रण नहीं होना

जीभ पर नियंत्रण नहीं होना पहली परेशानी है। खाते समय और बोलते समय जीभ पर नियंत्रण रखा जाए तो हम कई प्रकार की परेशानियों से बच सकते हैं। खाने-पीने में स्वाद की अपेक्षा सेहत को तरजीह देनी चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन न करें जो किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही, बोलते समय ऐसे शब्दों का उपयोग न करें, जिनसे दूसरों को बुरा लग सकता है।

दूसरी बात- अपवित्र और अवांछित विचार

तीसरी बात है अपवित्र और अवांछित विचार। परेशानियों से बचने के लिए अच्छे विचारों का होना बहुत जरूरी है। गलत सोच से मन की शांति भंग हो जाती है और अशांत मन से किए गए कामों में सफलता नहीं मिल पाती है। विचार हमारे भीतर चलते ही रहते हैं, विचारों के प्रवाह में हमारी शांति बह जाती है। अत: विचारों पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी है।

तीसरी बात- अधिक क्रोध करना

दूसरी बड़ी परेशानी है क्रोध। अक्सर बाहर से तो हम क्रोध को नियंत्रित कर लेते हैं, लेकिन भीतर से यह कई बीमारियों को जन्म दे जाता है। क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है और इसके आवेश में हम सही-गलत का भेद भी भूल जाते हैं। क्रोध पर नियंत्रण कर लिया जाए तो जीवन में शांति और आनंद आ सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए ध्यान-योग और आध्यात्म की मदद ली जा सकती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›