बिजनौर

दो हफ्ते पहले गंगा में डूबे युवक का शव बिजनौर बैराज पर मिला

बिजनौर,उत्तर प्रदेश के बिजनौर बैराज पर मंगलवार शाम को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंदेशा है कि यह शव करीब 15 दिन पहले गंगा में डूबे एक युवक का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया।

परिजनों में दुख का माहौल है।जानकारी के अनुसार पता चला कि मंगलवार शाम बिजनौर बैराज पर मिला शव हर्ष गुर्जर निवासी काजीपुर का है। परिजनों ने बुधवार को पहुंचकर कपड़ों के आधार पर शव की शनाख्त हर्ष के रूप में की है। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर के समय हर्ष का शव गांव काजीपुर में पहुंच गया।

थाना पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी कार सवार चार युवक कार समेत गंगा में समा गए थे। सर्च अभियान में मौके पर मिले बैग से युवकों की पहचान पत्रों के अनुसार कार मे सवार पंकज शर्मा (52) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, गुलवीर जैन (40) पुत्र दर्शनलाल जैन, नितिन (25) पुत्र राजेश तीनों निवासी शास्त्रीनगर मेरठ और हर्ष गुर्जर (19) पुत्र संजय निवासी काजीपुर, मेरठ के रूप में हुई थी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.