उत्तर प्रदेश

उड़नदस्ता टीम के द्वारा वाहन जांच के दौरान 197200 रूपये जब्त कर कोषागार कार्यालय में जमा कराया गया

प्रतापगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, निर्विघ्न, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उदेदश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल द्वारा पूर्व में उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान कड़े निर्देश दिये गये गये थे विधानसभा क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी करायी जाये और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाये।

जिलाधिकारी के कड़े तेवर के दृष्टिग्त आज विधानसभा क्षेत्र कुण्डा में उड़नदस्ता प्रथम के मजिस्ट्रेट विजय सिंह द्वारा लेहदरी पुल थाना नवाबगंज के पास वाहन जांच के दौरान रंजीत पटेल निवासी पट्टी के पास से 77500 रूपये, नौसाद आलम निवासी कुण्डा के पास से रूपये 60000 एवं मुकेश मौर्या निवासी सलोन रायबरेली के पास 59700 रूपये बरामद किये गये। सम्बन्धित व्यक्तियों के पास कोई कागजात न होने व चुनाव में दुरूप्रयोग के दृष्टिगत उसे जब्त कर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा कोषागार कार्यालय के डबल लॉक में जमा करा दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उड़नदस्ता टीमों को निर्देशित किया है कि विधानसभावार क्षेत्रों में वाहनों के चेकिंग बहुत ही गम्भीरता के साथ की जाये जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.