मेरठ

वैवाहिक विवादों का समझौते से निस्तारण अच्छा उपाय: पंकज मिश्रा

  • चौदह न्यायायल भवन में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम
  • महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नही-प्रभारी जनपद न्यायाधीश फूल चन्द पटेल

मेरठ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री फूलचन्द पटेल के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एंव राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता एंव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चैदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में किया गया।

सर्वप्रथम प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री फूल चन्द पटेल, द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया कि आज कि महिलाओं किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नही है और हमको महिलाओं का सम्मान कराना चाहियें।

अपर जनपद एंव सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री पंकज मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया कि वैवाहिक विवादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना सबसे अच्छा उपाय है क्योकि समझौते से आपसी द्ेष भी समाप्त हो जाता है। उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आशा बहुओं तथा आंगनबाडी कार्यकताओं को यह भी अवगत कराया कि आप समाज और सरकार के बीच की कडी है इसलिए आपकी जिम्मेदारी है कि आप समाज को विधिक रूप से जागरूक किये जाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ प्रदान किये जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

श्रीमती रेखा जैन तथा सुश्री मनजीत सेठी पैनल अधिवक्ता तथा रिर्सोस पर्सन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया कि प्रत्येक महिला को कानून के प्रति जागरूक होना चाहिये तभी हमारा समाज जागरूक होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राखी त्यागी, द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया कि आशा और आंगनबाडी कार्यकताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराना चाहियें जैसे कि वर्तमान समय विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, अन्योदय योजना तथा जननी सुरक्षा योजना को घर-घर तक पहुॅचाना चाहियें तथा हमारा समाज व देश जागरूक होगा और प्रत्येक व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकता है।

अन्त में श्रीमती अन्जू काम्बोज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनजारूकता अभियान चलाया गया तथा यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो वह किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर निःशुल्क प्राप्त कर सकती है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

18 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

19 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

19 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.