Report by : News Desk
Published at :
Hilsa Surya Mandir Ghat पर सूर्य को दिया अर्ध्य Hilsa Surya Mandir Ghat पर सूर्य को दिया अर्ध्य
विज्ञापन
विज्ञापन

Hilsa Surya Mandir Ghat: हिलसा (नालंदा )। अनुमंडल हिलसा के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की संध्या में छठ व्रतियों द्वारा अस्तलगामी भगवान भास्कर सूर्य को अर्ध्य दिया गया। हिलसा के सूर्य मंदिर स्थित तालाब घाट पर हजारों -हजार की संख्या में डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया।

भीड़ -भाड़ को देखते हुए हिलसा पुलिस -प्रशासन द्वारा तालाब घाट पर जाने को रास्ता को छोटे-बड़े गाड़ियों को आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। छठव्रतियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो ,उस पर विशेष ध्यान रखा गया था। सामाजिक संगठनों के द्वारा भी छठ श्रद्धालुओं को सहायता करते देखा गया। नगर परिषद हिलसा के द्वारा गहरी तालाब में नाव की व्यवस्था की गयी थी ताकि किसी भी तरह की घटना ना घट सके।

पूरे तालाब को बाँस से बैरीकेटिंग किया गया था। अस्तलगामी सूर्य को अर्ध्य देने बाले श्रद्धालुओं की भीड़ -भाड़ होने से सारा हिलसा छठमय हो गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›