विशेष

वाल्मीकि समाज ने महापंचायत करके भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला

  • मतदान के दिन सपा नेता विपिन मनोठिया और सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी की पिटाई का मामला
  • वाल्मीकि समाज ने दिया अल्टीमेटम- सोमवार तक कार्रवाई न हुई तो ठप होगी जिले की सफाई व्यवस्था


मेरठ। मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विपिन मनोठिया के साथ हुई मारपीट के बाद से वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। इस मामले में विपिन मनोठिया द्वारा मेडिकल थाने में चार नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के कई घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोशित वाल्मीकि समाज ने शनिवार सूरज कुंड रोड पर एक महापंचायत कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वाल्मीकि समाज ने पंचायत में यह फैसला किया कि अगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

वाल्मीकि समाज का कहना है कि भाजपा के प्रत्याशी सोंमेंद्र तोमर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। आरोप लगाया कि विपिन मनोठिया के साथ हुई मारपीट भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के इशारे पर हुई है। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि विपिन के साथ हुई घटना वाल्मीकि समाज का अपमान है और समाज अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। हमे अपने अपमान का बदला लेना अच्छी तरह से आता है।

वाल्मीकि समाज के नेता विनेश मनोठिया ने कहा कि सोमवार तक अगर कार्रवाई नहीं होती है। तो वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरेगा। महापंचायत में धर्मराज छावरिया, गौरव कुमार, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, कृष्ण कुमार वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, अमित प्रधान ने अपने विचार रखे। व्यापारी नेता शैंकी वर्मा समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने पहुंचकर समर्थन दिया। इस पंचायत में जग रोशन जाटव अश्वनी जाटव भोला जाटव रामजीवन जाटव आदि मौजूद रहे।

जानिए, क्या था पूरा मामला

घटना 10 फरवरी को मतदान के दिन की है। थाना मेडिकल अंतगर्त के ब्लाक शास्त्रीनगर के बूथ संख्या 372 और 374 जो कि विद्यामंदिर में हैं। इनमें फर्जी मतदान की शिकायत सपा नेताओं को मिली थी। जिसके बाद सपा नेता विपिन मनोठिया और दक्षिण विधानसभा से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी के साथ बूथ संख्या 372 और 374 पर पहुंचे थे। जहां पर चारों नामजद युवकों ने उनको घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान करीब 50-60 लोगों की भीड़ उन पर टूट पड़ी और सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा गया। सपा नेता विपिन मनोठिया ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन उनको काफी चोंटे आई हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

17 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

17 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.