मेरठ

मतदान लोकतंत्र की आत्मा : आदेश कुमार फौजी

  • मेरठ।

भारतीय मतदाता संघ के मुख्य कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारत के लोकतंत्र प्रणाली और मतदान प्रतिशत में गिरावट विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं आचार संहिता लगने से पहले आयोजित की गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विचार रखते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है लोकतांत्रिक व्यवस्था में देश और प्रदेश के युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए और भारतीय मतदाता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आगे आना चाहिए।

 आयोजित बैठक में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कुमार फौजी ने कहा कि लोकतंत्र की जीवंतता तभी बचेगी जब देश और प्रदेश का हर एक मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करें देश और प्रदेश के मतदाताओं को अपना रुझान खुलकर मतदान के माध्यम से करना चाहिए क्योंकि इसी में लोकतंत्र के सार्थकता निहित है।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में गिरावट लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकती है कार्यक्रम में परिचर्चा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वैध सुरेश कुमार ने विचार रखते हुए कहा कि मतदान भारतीय मतदाताओं का और देश.के सभी नागरिकों का संवैधानिक एवं मौलिक अधिकार है।

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक मलिक ने विचार रखते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारत सरकार को मतदान की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाया जाना चाहिए। इसके लिए लोकसभा एवं सभी राज्यों की विधानसभा में विधेयक लाकर कानून बनाना चाहिए किसी भी चुनाव में मतदान के प्रतिशत में गिरावट आना जनतंत्र के लिए कतई उचित नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली राहुल शर्मा ने विचार रखते हुये कहा भारतीय लोकतंत्र में दिन-प्रतिदिन मतदान प्रतिशत में गिरावट आना चिंताजनक है। महासचिव आजाद मलिक ने विचार रखते हुए कहा यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि लोग चुनाव के समय अपने अमूल्य वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकलते हैं इसलिए मतदान पर शत् प्रतिशत विधेयक के लिये लोकसभा में कानून बनाना चाहिए।

वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा आज से और अभी से भारतीय मतदाता संघ के सभी पदाधिकारी यह शपथ लेते हैं कि भारत के हर राज्य में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाएंगे मतदान प्रतिशत में हुई गिरावट को बढ़ाने का प्रयास करेंगे और लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि भारत के 19 राज्यों में भारतीय मतदाता संघ के 5 लाख से अधिक सदस्यों है जो हमारी आने वाली हमारी पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करती रहेगी और वोटरों में वोट डालने के प्रति रुचि बढ़ाने एवं निष्पक्ष ईमानदार,साफ छवि के जन प्रतिनिधि चुनने के लिए भारत के हर राज्य मे होने वाले विधानसभा से पहले मिशन चलाएगें।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.