उत्तर प्रदेश

सजायेंगे धरा अम्बर नजर तक हम बिछा देंगे..

ऽ 75 घंटे के अनवरत काव्यपाठ के दूसरे दिन तक 200 कवियों ने दी अपनी प्रस्तुति

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया के संतकबीर सभागार में हिमांचल प्रदेश के शिमला से आये बाल कवि आरव शर्मा ने भगवान राम के ऊपर लिखी अपनी कविता का पाठ किया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यहीं  चल रहे 75 घंटे के अनवरत काव्यपाठ का शुक्रवार को दूसरा दिन था।

अब तक इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न कोनो से आये 200 कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके है। करीब 750 कवि पूरे कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। कवियों ने मुख्यतया हिन्दी, संस्कृत व तमिल में अपनी कविताओं का पाठ किया। बाल कवि आरव शर्मा ने ‘‘बात यह अभिमान की थी प्रजा ऐसी राम की थी।

जिस राज्य के राजा स्वयं त्यागी तपी विद्वान हों। क्यों ना प्रजा उस राज्य की अनगिन गुणों की खान हो’’ की प्रस्तुति से दर्शकों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विमल ग्रोवर ने ‘‘ कर रहे हो रोशनी जिससे थोड़ी देर की अपने कमरे में इस आग को तुमने लगाया है यही तुम्हारा घर जलायेगी’’ व प्रियंकाराय नंदिनी नें ‘‘सजायेंगे धरा अम्बर नजर तक हम बिछा देंगे। लखन संग जानकी जी को लिए जब राम आएंगे’’ की भावविभोर करने वाली प्रस्तुति दीं।

श्रीलंका से चली रामवनगमन यात्रा के अयोध्या पहुंचने पर आयोजित 75 घंटे के अनवरत काव्य पाठ के दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व प्रख्यात राष्ट्रकवि हरिओम पवार ने किया। जगदीश मित्तल ने कहा कि मर्यादा व आदर्श को वैश्विक स्तर पर अयोध्या ने प्रसारित किया है।

कई देशों में आज भी रामलीलाएं शिक्षा की रश्मि से जनमानस को प्रकाशित कर रही है। रामराज्य को आज भी आदर्श शासन का प्रतीक माना जाता है। रामवनगमन यात्रा ने भारतीय संस्कृति की गहराई को परिभाषित किया है। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रान्तीय सलाहकार हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में देश के विख्यात कवियों का अयोध्या आगमन यहां भारतीय साहित्य व संस्कृति के विकास को सम्बल प्रदान करेगा। युवाओं के लिए यह स्वर्णिम अवसर है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.