ई-रेडियो इंडिया TV

क्या राजभर और अखिलेश की जोड़ी गुल खिला पाएगी?

अखिलेश यादव और ओपी राजभर की पार्टी के बीच गठबंधन के बाद पहली बार मऊ में पहुंचे अखिलेश यादव ने यूपी में सत्तानशीं भाजपा सरकार पर हमला बोला है और चुनावी आगाज करते हुए एक के बाद एक कई आरोप लगाए…..

आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर उमड़ी भीड़ ऐतिहासिक थी ऐसे में सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश को कभी वर्तमान मुख्यमंत्री तो कभी 2022 का भावी मुख्यमंत्री बनाकर कई बार ताल ठोंका लेकिन वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी संजीदगी और मजबूती से कहा कि लड़ाई अभी लंबी है। आप सबको मिल कर लड़नी होगी।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित महापंचायत में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना के दौरान राजभर ने प्रदेश के खजाने का जिक्र करते हुए कहा, जितना भारतीय जनता पार्टी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर खाली दारू पी जाते हैं। हालांकि, अगले ही पल राजभर ने लोगों से पूछा कि शराब बंद होनी चाहिए और जनता से इस बारे में राय भी मांगी।

इस दौरान दोनों ही नेताओं ने मोदी-योगी की सरकार को नाकाम बताते हुए विश्व का नंबर वन झूठा कहा। तीखे हमले भी किए लेकिन मोदी की नकल उतारते हुए जनता से संवाद करना नहीं भूला। अखिलेश यादव और राजभर ने भाजपा की नीतियों को जनता के खिलाफ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से योगी की विदाई होगी और ऐसे में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी। देखना यह है कि चुनावी माहौल में इस प्रकार के अतिउत्साही रवैये का क्या फर्क पड़ेगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

11 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

11 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

11 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.