मेरठ

एंबुलेंस स्टाफ की मदद से महिला ने बच्चे को रास्ते मैं ही दिया जन्म- प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

सरधना (मेरठ)। एंबुलेंस स्टाफ की सजगता से महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जानी खुर्द ब्लाॅक के ढडरा गांव निवासी नौशाबा पत्नी सरताज को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने 8 बज कर 42 मिनट पर 108 एंबुलेंस को कॉल की महज 10 मिनट बाद ही रोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 का चालक उदयवीर सिंह एंबुलेंस लेकर नौशाबा के घर पहुंच चुका था।

बारिश और मौसम खराब होने के बावजूद एंबुलेंस चालक प्रसव पीड़ा से कराह रही नौशाबा को लेकर अस्पताल के लिए चल दिया। लेकिन गर्भवती को प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण आप मल्लाहपुर गांव के पास आशा  बॉबी के सहयोग से ईएमटी गुल हसन ने सकुशल प्रसव पीड़ा कराई। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा के बाद नौशाबा ने एक तंदरुस्त बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा सकुशल कराने के बाद एंबुलेंस के चालक उदयवीर सिंह व ईएमटी गुलशन तथा आशा बॉबी जच्चा बच्चा दोनों की जांच करने के बाद सुरक्षित पाया।

जिसके बाद उन्हें वापस घर ले जाकर शिफ्ट करा दिया। इस तरह से एंबुलेंस स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता से प्रसव पीड़ा से करा रही महिला को चिकित्सा सुविधा प्रदान कराते हुए सकुशल प्रसव पीड़ा कराने पर ईएमटी गुल हसन व आशा बॉबी तथा चालक उदयवीर सिंह को 108 के जिला प्रभारी कुलदीप सिंह ने उनका हौसला बढ़ाते हुए शाबाशी देते हुए बधाई दी है ।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

3 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.