मेरठ

Yakoob Qureshi Meerut की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने दी दबिश

Yakoob Qureshi Meerut: मेरठ में अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में बिना अनुमति पैकेजिंग और प्रोसेसिंग करने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके परिवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। सोमवार को मेरठ के भावनपुर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के घर ताबड़तोड़ दबिश डाली।

नदीम मेवाती के घर पर काफी लग्जरी गाड़ियां खड़ी थी। पुलिस को आशंका थी कि याकूब कुरैशी या उसका परिवार नदीम मेवाती के घर पर छुपे हुए। भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक की टीम ने पहुंच कर दबिश डाली है।

नदीम से पूछताछ करके वापस लौटी टीम

नदीम के घर पर याकूब या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिल पाया है। नदीम से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम वापस लौट गई है। थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि नदीम मेवाती के घर लग्जरी गाड़ियों का काफिला देखकर आशंका जाहिर की जा रही थी कि याकूब कुरैशी या उनके परिवार के अन्य सदस्य यहां पर आए हुए हैं। पुलिस की जानकारी करने पर कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया।

पिछले दिनों याकूब कुरैशी के माय सिटी हास्पिटल पर भी स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर कार्रवाई की थी।

लगातार डाली जा रही दबिश

बता दें कि मेरठ में अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में बिना अनुमति पैकेजिंग और प्रोसेसिंग करने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके परिवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाली जा रही है। रविवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस की कई टीमें दौड़ती रहीं। वहीं, पूर्व मंत्री के दोनों बेटों ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। एक की सुनवाई 26 अप्रैल तो दूसरे की सुनवाई अगले महीने शुरू में ही है।

याकूब कुरैशी की पुरानी तश्वीर जिसमें वो अपने भाई यूसुफ कुरैशी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

14 पर दर्ज है केस

कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को 2019 में कारोबारी गतिविधि पर रोक लगाते हुए बंद कर दिया गया था। इसके बाद भी फैक्ट्री में पुलिस प्रशासन की टीम को मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का काम चलता मिला था। मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजीदा, बेटे इमरान और फिरोज समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

4 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

5 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.