देश

दिल्ली में क्यों सियासी हो गई है यमुना की सफाई

केजरीवाल की कार्ययोजना को भाजपा व कांग्रेस बता रहे हवा हवाई
जानें क्या है इस पूरी कहानी का असली सच?

यमुना की सफाई को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में छ: विंदुओं पर कार्ययोजना बनाकर यमुना की सफाई का कार्य शुरू किया है लेकिन राजनीतिक गलियारे में इस वक्त यह कार्य सियासी रुख अख्तियार कर चुका है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण संकट से ध्यान भटकाने के लिए 2025 तक यमुना सफाई करने की दुहाई दे रहे हैं। 2015 में सत्ता में आते ही केजरीवाल ने 4 साल में संपूर्ण यमुना सफाई का वादा किया था। पिछले 7 वर्षों में करोड़ों खर्च करने के बाद भी झूठे वादों के अलावा यमुना सफाई से संबधित कोई योजना शुरू नहीं की गई।

वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव नजदीक आते देख अरविंद केजरीवाल को यमुना की सफाई याद आई है। अगर सच में वह यमुना की सफाई को लेकर गंभीर होते, तो हर साल छठ पूजा पर व्रतियों को गंदी यमुना में स्नान नहीं करना पड़ता, लेकिन पिछले 7 सालों में यमुनपा की सफाई को लेकर कोरी घोषणाएं और बयानबाजी करने के सिवाय उन्होंने कुछ काम नहीं किया।

अब देखना यह है कि क्या दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल यमुना सफाई के कार्यों को सियासी पैंतरे से दूर रख पाएंगे? क्या यमुना की सफाई के लिये चलाया जा रहा यह अभियान परवान चढ़ पाएगा? और इस पूरे कार्य को करने में सरकार कितने दिन लगाएगी और कितना खर्च करेगी?

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 hours ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

1 day ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

1 day ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 day ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

This website uses cookies.