जौनपुर

“Together As One” थीम पर नन्हें कलाकारों ने सजाया शांति का रंगमंच

शाहगंज। लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में आयोजित पीस पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रंगों ने मिलकर एक अद्भुत दृश्य रच दिया। “Together As One” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग के करीब 100 नन्हें कलाकारों ने अपनी चित्रकला से एकता, शांति और सहयोग का जीवंत संदेश दिया। रंगों से सजी ड्रॉइंग शीट्स ने दर्शकों का मन मोह लिया और बच्चों ने यह साबित कर दिया कि शांति का सबसे सुंदर रूप मासूम मुस्कुराहटों में ही बसता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गाइडिंग लायन व जोन चेयरपर्सन एमजेएफ मनीष अग्रहरि और विशिष्ट अतिथि एकता नीलम जी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता लायन खुश्बू जायसवाल ने की, जबकि सचिव रानी अग्रहरि ने मनमोहक संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया और संयोजक रीमा सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार व सम्मानपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के सहयोग और बच्चों की रचनात्मकता ने इस आयोजन को एक रंगीन याद में बदल दिया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.