Report by : News Desk
Published at :
“Together As One” थीम पर नन्हें कलाकारों ने सजाया शांति का रंगमंच “Together As One” थीम पर नन्हें कलाकारों ने सजाया शांति का रंगमंच
विज्ञापन
विज्ञापन
“Together As One” थीम पर नन्हें कलाकारों ने सजाया शांति का रंगमंच

शाहगंज। लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में आयोजित पीस पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रंगों ने मिलकर एक अद्भुत दृश्य रच दिया। “Together As One” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में 11 से 13 वर्ष आयु वर्ग के करीब 100 नन्हें कलाकारों ने अपनी चित्रकला से एकता, शांति और सहयोग का जीवंत संदेश दिया। रंगों से सजी ड्रॉइंग शीट्स ने दर्शकों का मन मोह लिया और बच्चों ने यह साबित कर दिया कि शांति का सबसे सुंदर रूप मासूम मुस्कुराहटों में ही बसता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गाइडिंग लायन व जोन चेयरपर्सन एमजेएफ मनीष अग्रहरि और विशिष्ट अतिथि एकता नीलम जी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता लायन खुश्बू जायसवाल ने की, जबकि सचिव रानी अग्रहरि ने मनमोहक संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया और संयोजक रीमा सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार व सम्मानपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के सहयोग और बच्चों की रचनात्मकता ने इस आयोजन को एक रंगीन याद में बदल दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›