Report by : editor
Published at : Updated at :
surapur sultanpur news GEN
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Prami E Radio India Reporter Sultampur

बिजेथुआ धाम में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज श्रद्धा और उत्साह के साथ आज आयोजित होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम वर्ष 2019 से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जो अब जनमानस की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व बन चुका है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर भगवान श्रीहनुमान जी के चरणों में दीप अर्पित कर भजन-कीर्तन में भाग लेंगे।

दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण मकरी कुंड पर होने वाला दीपदान है। श्रद्धालुओं ने दीप जला कर अपने आराध्य देव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को दर्शाने वाला एक अनूठा आयोजन बन चुका है। यह पर्व भक्ति, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होता है।

दीपोत्सव के दौरान गुरु वंदना, राम भजन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया जाता है। पूरे धाम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है और श्रद्धालुओं को दिव्य आनंद की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन निरंतर रूप से समाजसेवी सर्वेश मिश्र द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने यह परंपरा वर्ष 2019 से प्रारंभ कर आज एक जनआस्था के महापर्व के रूप में स्थापित कर दी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›