उत्तर प्रदेश

झांसी के जिला अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने और सुबह के समय गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों को आरोप है कि राहुल वर्मा (24) निवासी काशीराम कालोनी करारी को शुक्रवार रात में पेट में दर्द और उल्टी होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी समय से चिकित्सकों ने मरीज पर कोई खास ध्यान नहीं दिया । आज सुबह जब राहुल की हालत ज्यादा बिगड़ गयी तो चिकित्सकों ने उसे एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी मौत हो गयी लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें इसकी जानकारी नही दी और उसको ड्रिप लगा दी साथ ही उन्होंने राहुल का ईसीजी भी किया । इसके बाद चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर इस पूरे मामले में मंडलीय चिकित्सा अधिकारी पी के कटियार ने बताया कि शुक्रवार रात को राहुल को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद डॉ़ अभिषेक साहू ने भर्ती किया था। राहुल को डॉ़ श्याम देख रहे थे। उन्होंने शनिवार को राहुल की कुछ जांचे लिखीं थीं लेकिन जब रविवार को वह राउंड पर आये तो उन्होंने जांचे नहीं करायीं थी। सोमवार सुबह उन्होंने राउंड पर फिर से मरीज को जांच की सलाह दी। परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से राहुल की मौत होने का आरोप लगाया हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा । उन्होंने परिजनों को काफी समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

19 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.