E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
बामनौली गांव में जल्द बनेगा पुस्तकालय भवन, जानें किसके लिये हो रहा तैयार
उत्तर प्रदेश

बामनौली गांव में जल्द बनेगा पुस्तकालय भवन, जानें किसके लिये हो रहा तैयार

  • बागपत के बामनौली गांव में होगा पुस्तकालय भवन का निर्माण
  • स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में बनेगा पुस्तकालय भवन
  • ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य ने उठाई आवाज

बागपत जिले के बामनौली गांव में स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में शीघ्र ही एक पुस्तकालय भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामबीरी देवी और जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर यह मांग की थी। इसके बाद रालोद नेतृत्व ने इस पहल को गंभीरता से लिया और आवश्यक कदम उठाए।

जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। साथ ही ग्राम प्रधान रामबीरी देवी, नरेश डायरेक्टर, गजेंद्र चौधरी, संजीव तोमर, महकसिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने भी इस मुलाकात में भाग लिया। सभी ने मांग रखी थी कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में बामनौली में एक युवा समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण किया जाए, ताकि गांव और आसपास के बच्चे पढ़ाई के लिए प्रेरित हो सकें।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से लिया और इसे विधानसभा परिषद सदस्य मथुरा योगेश चौधरी के साथ साझा किया। योगेश चौधरी ने अपनी निधि से पुस्तकालय भवन के निर्माण की स्वीकृति दी, और इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी बागपत को भी भेज दी गई।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।