Report by : editor
Published at :
बामनौली गांव में जल्द बनेगा पुस्तकालय भवन, जानें किसके लिये हो रहा तैयार बामनौली गांव में जल्द बनेगा पुस्तकालय भवन, जानें किसके लिये हो रहा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बागपत के बामनौली गांव में होगा पुस्तकालय भवन का निर्माण
  • स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में बनेगा पुस्तकालय भवन
  • ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य ने उठाई आवाज

बागपत जिले के बामनौली गांव में स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में शीघ्र ही एक पुस्तकालय भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामबीरी देवी और जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात कर यह मांग की थी। इसके बाद रालोद नेतृत्व ने इस पहल को गंभीरता से लिया और आवश्यक कदम उठाए।

जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। साथ ही ग्राम प्रधान रामबीरी देवी, नरेश डायरेक्टर, गजेंद्र चौधरी, संजीव तोमर, महकसिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने भी इस मुलाकात में भाग लिया। सभी ने मांग रखी थी कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में बामनौली में एक युवा समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण किया जाए, ताकि गांव और आसपास के बच्चे पढ़ाई के लिए प्रेरित हो सकें।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस मांग को गंभीरता से लिया और इसे विधानसभा परिषद सदस्य मथुरा योगेश चौधरी के साथ साझा किया। योगेश चौधरी ने अपनी निधि से पुस्तकालय भवन के निर्माण की स्वीकृति दी, और इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी बागपत को भी भेज दी गई।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›