• विशेष
  • गाजियाबाद: कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार औद्योगिक इकाई चलाने के दिये निर्देश

    04%25286%2529
    • फाईज़ अली सैफी, ई रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गाजियाबाद में सुधीर गर्ग, आईएएस मुख्य सचिव ध्नोडल अधिकारी, कोविड-19 जनपद गाजियाबाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं। बैठक में प्रवीण कुमार महानिरीक्षक पुलिस मेरठ मंडल मेरठ अजय शंकर पांडे डीएम, एसएसपी कलानिधि नैथानी, अस्मिता लाल मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, कंचन वर्मा उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, दिनेश चंद्र नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर गाजियाबाद डॉक्टर एके पालीवाल एवं बीरेंद्र कुमार उपायुक्त उद्योग, सुमिता सिंह एजीएम यूपीसीडा, राजेश मिश्रा उप श्रम आयुक्त गाजियाबाद, जीडी पांडे सहायक निर्देशक कारखाना, उत्सव शर्मा क्षेत्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद एवं जनपद के मुख्य औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
    सर्वप्रथम नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग द्वारा उपस्थित औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों से उनके उद्योग संचालन के संबंध में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र के उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद को सभी औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों को कोरोना संक्रमण महामारी के संबंधित लक्षणों के विषय में जानकारी देने तथा इससे बचाव करने के उपाय बताने हेतु निर्देशित भी किया गया एवम् उनसे वर्तमान में संचालित इकाइयों में प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेना सैनिटाइजेशन आदि का पालन करते हुए इकाई का संचालन करने का मुख्य सुझाव दिया गया।

    नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के जिन औद्योगिक इकाई को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है, वहां पर करोना वायरस के संक्रमण के रोकने के उद्देश्य से सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन का प्रयोग सभी श्रमिकों की लगातार स्कैनिंग एवं चेकिंग आदि सभी कार्यवाही प्रोटोकॉल के अनुकूल सुरक्षित की जाए, उन्होंने यह भी कहा कि संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
    प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित बसों के माध्यम से एवं सनराइज बसों के माध्यम से सभी श्रमिकों को लाने ले जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें, उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में और अन्य औद्योगिक इकाइयों के संचालन के संबंध में सभी जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक इकाइयों से संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा संयुक्त कार्यवाही सुरक्षित करते हुए अन्य औद्योगिक इकाइयों के संचालन के संबंध में कार्य योजना बनाकर शुरू करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद की आर्थिक व्यवस्था पर किसी प्रकार का कुप्रभाव ना पढ़ने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जाएगा उनमें सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की कार्यवाही सभी अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
    व्यापारी की समस्याओं के संबंध में नोडल अधिकारी ने कहा कि दुकानों के अंदर सैनिटाइजेशन का कार्य व्यापारियों के द्वारा स्वयं ही किया जाएगा तथा बहार मार्गो पर तथा अन्य स्थानों पर नगर निगम के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में पहाड़पुर फाउंडेशन एवं स्वदेशी पॉलिटेक्स के प्रतिनिधि भुवन चतुर्वेदी द्वारा मुख्य सचिव नोडल अधिकारी गाजियाबाद को डीएम तथा महा निरीक्षक पुलिस एवं जनपद के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीपी किट प्रदान करते हुए 1500 मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद को चिकित्सकों को वितरित करने हेतु निशुल्क हस्त गत् कराई गई है, उक्त पर नोडल अधिकारी द्वारा भुवन चतुर्वेदी को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया गया हैं।
    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins