Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अवंतिपुरा में शनिवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के स्थान से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने कहा कि अमलार गांव में तड़के तीन बजे हुए विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन विस्फोट स्थल पर एक बड़ा गड्ढा हो गया और आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं।
जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुरा में आईईडी विस्फोट

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए, जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव बढ़ गया। भारतीय वायुसेना ने इस हमले के जवाब में एक पखवाड़े के भीतर ही पाकिस्तान में जेईएम के सबसे बड़े आतंकवादी शिविर पर बमबारी की थी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›