Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की प्रतिशतता में कोई तेजी नहीं देखी जा रही है। चार बजे तक 44 फीसद से थोड़ा अधिक मतदान ही दर्ज किया गया।

माकपा नेता प्रकाश करात ने वोट डालने के बाद कहा कि, दिल्ली में ऐसी सरकार बननी चाहिए, जो लोगों को विभाजित न करें. दिल्ली में ऐसी सरकार बने, जो लोगों की समस्याओं को हल करे। दिल्ली में दोपहर 3.19 PM तक केवल 34.92% वोटिंग दर्ज की गई है। 

दिल्ली चुनाव में 5 बजे तक 44.52 फीसद हुआ मतदान

शाहीन बाग से सटे जामिया नगर इलाके में वोट डालने के बाद आरजे नावेद ने कहा, ‘5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है, जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है. इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं।’

दिल्ली में वोटिंग का प्रतिशत बेहद कम रहा है. शाम तीन बजे तक महज 30% मतदान हुआ है। RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल ने शनिवार को कहा कि ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ का नारा लगाने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पराजित होंगे. दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में अक्सर कागज नहीं दिखाएंगे के नारे लगाए जाते हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›