Report by : Neha Singh
Published at :
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अगस्त को साढ़े चार बजे पटेल प्रतिमा हजरतगंज से भारतीय जनता पार्टी की बाइक तिरंगा यात्रा को झण्डी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे। यह तिरंगा यात्रा मध्य विधानसभा द्वारा निकाली जा रही है। यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर होगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भाजपा क्रान्ति दिवस 09 अगस्त से प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर रही है। इसकी तैयारी में पार्टी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेशस्तर के पदाधिकारी लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी उसी कड़ी में आयोजित है।

