Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आपदा और आपात जोखिम प्रबंधन के लिए विज्ञान पर दो दिवसीय भारत-इंग्लैंड कार्यशाला का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने उद्घाटन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपात और आपदाओं के प्रबंधन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए भारत और इंग्लैंड की परामर्श कार्यप्रणालियों और प्रक्रियाओं को साझा करना है।

disaster management के लिए इमेज परिणाम

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि आज तेजी से जुड़ रही दुनिया में, आपदा और आपात जोखिम अधिक जटिल और कठिन होते जा रहे हैं। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत और इंग्लैंड वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग को समझने, आपदा और आपात को कम करने और उनका प्रबंधन करने के लिए मिलकर काम करें। इन जोखिमों का राष्ट्रों के जीवन और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›