दरअसल मुम्बई के एक होटल में आयोजित वेब सिरीज द फॉरगॉटेन आर्मी के तीन गानों को एक साथ 1046 गायकों ने गाया था जिसमें दीप्ति भी शामिल रहीं। यह कार्यक्रम 24जनवरी को आयोजित किया गया था।
दीप्ति के गायकी को हालाकि परिवार का सहयोग नहीं मिला फिर भी उनकी मेहनत ने उन्हें अच्छा अवसर दे ही दिया। कहते हैं कि मां ही अपने बच्चों को हर हाल में सहयोग करती है दीप्ति के साथ भी वही हुआ, उनका साथ उनकी मां ने दिया।


