E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

रालोद के पुराने दिग्गज नेता कृष्ण कुमार हितैषी नेता जी का निधन
मेरठ News

रालोद के पुराने दिग्गज नेता कृष्ण कुमार हितैषी नेता जी का निधन

रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के वफादार सिपाही और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ काम कर चुके रोहटा निवासी वरिष्ठ रालोद नेता कृष्ण कुमार हितैषी का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी व कार्यकर्ताओं में शौक की लहर है। रालोद में गहरी पकड़ रखने वाले कृष्ण कुमार हितैषी ने आरएलडी की तीन पीढियां के साथ काम करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की थी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व बागपत लोकसभा सांसद डॉ0 राजकुमार सांगवान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को सांत्वना दी हैं।
चौधरी चरण सिंह के जमाने से राजनीति में सक्रिय थे कृष्ण कुमार हितैषी
देहात की राजनीति में सक्रिय रहे कृष्ण कुमार हितैषी राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जमाने से अपने पिता सुमैरचंद हितैषी के साथ पार्टी व विचारधारा से जुड़े थे। कृष्ण कुमार हितैषी के पिता सुमैरचंद हितैषी चौधरी चरण सिंह के वफादार सिपाहियों में से थे और बचपन से ही पिता के साथ चौधरी चरण सिंह, बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह और वर्तमान में रालोद सुप्रीमो व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के साथ भी अपनी मेहनत और जन सेवा के दम पर आज भी जुड़े हैं। रालोद के संगठात्मक ढांचे के पीढ़ी और अनुशासन के प्रहरी के रूप में जाने वाले कृष्ण कुमार हितैषी रालोद के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में से एक थे। पार्टी के युवा नेताओं के लिए विवरण प्रेरणास्पद स्तंभ थे। उनके जाने से चोरी चरण सिंह के साथ राजनीति की ककहरा सीखने वाला अनुभवी चेहरा कम हो गया है जो अपने अनुशासन और वफादारी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। कृष्ण कुमार हितैषी अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे व तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनका बड़ा बेटा अरविंद कान्त हितैषी रोहटा गांव में ही अपना व्यवसाय करते और पार्टी की युवा टीम में सक्रिय है। दूसरा बेटा सुदीप पशु चिकित्सक है और सबसे छोटा बेटा राहुल यूपी पुलिस में हैड कांस्टेबल है। तीनों बेटियां भी शादीशुदा है। अरविन्द कान्त हितैषी ने बताया कि दिल्ली स्थित अकबर रोड पार्टी कार्यालय पर पिता जी की आजीवन एंट्री थी। खुद चौधरी अजित सिंह ने पत्र के माध्यम से अपने पिता के साथी कृष्ण कुमार हितैषी नेता जी को खुद बुलाकर कई बार सम्मान दिया और ज़ब भी क्षेत्र में आते थे, मंच पर बुलाकर सम्मान देते थे। उनके निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लगा हुआ है। रालोद के वरिष्ठ नेता व एस/सी एस/टी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा, नसीब सैफी, रालोद के नेता सुनील रोहटा,भाकियू रोहटा राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, लोकसभा स्पीकर के निजी सचिव आशीष कलीना, रालोद नेता रणवीर दहिया, विधायक गुलाम मोहम्मद समेत पार्टी जिलाध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत की आत्मा को श्रधांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दी।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।