E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

हाजी मो0 फैसल ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचार भेट
News उत्तर प्रदेश बिजनौर

हाजी मो0 फैसल ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचार भेट

हाजी मौहम्मद फैसल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक कश्मीरी पशमीना शॉल ओढा कर सम्मान दिया।

सियासत संवाददाता, नौशाद सैफी
नजीबाबाद। नगर के वरिष्ठ समाजवादी नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष सपा हाजी मौहम्मद फैसल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ कार्यालय पर मुलाकात कर शॉल भेट करते हुए जिले की राजनीति पर चर्चा की। इस मौके पर उन के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष बिजनौर समाजवादी पार्टी जमील अंसारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति रफी सैफी भी साथ मे मौजूद रहे।
पूर्व नगर पालिका परिषद नजीबाबाद अध्यक्ष पद प्रत्याशी, वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नजीबाबाद हाजी मौहम्मद फैसल ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच कर अपने प्रिय नेता सपा सुप्रीमो ,सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेट की। इस मौके पर हाजी मौहम्मद फैसल ने अखिलेश यादव को एक कश्मीरी पशमीना शॉल पहनाकर सम्मान दिया। इस मौके पर हाजी मौहम्मद फैसल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में जिला बिजनौर की स्थित के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि सपा की जिले में स्थिति बहुत मजबूत है। जिले का युवा बडी़ संख्या में सपा से जुड़ा हुआ है। वही विधानसभा नजीबाबाद में सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी।
इस मौके पर हाजी मौहम्मद फैसल के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष बिजनौर समाजवादी पार्टी जमील अंसारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति रफी सैफी भी साथ मे मौजूद रहे।

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।