Report by : editor
Published at :
Shoe businessman dies while dancing with his wife on his 25th anniversary Shoe businessman dies while dancing with his wife on his 25th anniversary
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक मैरिज लॉन में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे शख्स को डांस करने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल है, जिसमें डांस कर रहे शख्स को अचाक गिरते देखा जा सकता है।

स्टेज पर पत्नी के साथ डांस करते समय हुई मौत मामला पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक मैरिज लॉन का है। जहां बुधवार रात प्रेम नगर शाहबाद निवासी 50 वर्षीय जूता कारोबारी वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए जश्न रखा था। बाकायदा कार्ड छपवाकर इस जश्न में नाते रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था।

सब वसीम और फराह की शादी के 25 साल पूरे होने के जश्न में डूबे थे। इस बीच बुधवार रात करीब नौ बजे वसीम भी मैरिज लॉन में पहुंचते हैं। पत्नी फराह के साथ मंच पर चढ़कर उन्होंने थिरकना शुरू कर दिया। करीब एक मिनट के इस वीडियो में वसीम और फराह जमकर झूम रहे हैं। लेकिन दोनों को ये अहसास तक नहीं था कि चंद सेकेंड में ये जश्न उनकी जिंदगी की आखिरी खुशी बनने वाली है। वीडियो के आखिर में डांस करते-करते वसीम गश खाकर गिर जाते हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वसीम को होश नहीं आता।

वसीम की पत्नी फराह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। पति की इस तरह मौत के बाद वो भी बदहवास हैं। वसीम अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। जश्न में मौजूद लोग भी ये नजारा देखने के बाद हैरान हैं, शादी की सालगिरह का जो जश्न केक काट के मनाया जाना था, वसीम वो केक भी नहीं काट पाए। बताते हैं कि जैसे ही वसीम मैरिज लॉन में पहुंचे तो पत्नी के साथ मंच पर थिरकने लगे और ये हादसा हो गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›