• राजनीति
  • आप पार्टी के 6 सदस्यों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

    aap and bjp 0 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    गुजरात की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। दरअसल, आप के छह पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले बीते साल भी चार पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में आप के छह पार्षदों ने भाजपा का हाथ थाम लिया।

    साल 2021 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सूरत नगर निगम में 27 सीटों पर कब्जा किया था। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की शुरुआत बेहतर हुई थी। आप ने विधानसभा की पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे इसुदान गढ़वी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया चुनाव हार गए थे। वहीं भाजपा ने 182 सीटों में से 156 पर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins