Report by : Neha Singh
Published at :
हरिद्वार में गंगा का बहाव चेतावनी स्तर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार, मानसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल हरिद्वार में गंगा अलर्ट लेवल पर बह रही है।

हरिद्वार में गंगा का अलर्ट लेवल 293 मीटर है। गंगा 293 मीटर के लेवल पर बह रही है, जिसे खतरे के निशान पर कहा जा सकता है। गंगा के इस रौद्र रूप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार गंगा के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए है और पल-पल की खबर से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार के के मुताबिक, फिलहाल गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पर बना हुआ है।

गंगा अलर्ट लेवल के काफी नजदीक है। अवधेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और पशुलोक बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा पहुंची चेतावनी लेवल पर पहुंची है। गंगा के चेतावनी लेवल पर पहुचने पर सिचाई विभाग और प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है ।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›