E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

रोज सुबह पीना चाहिए ब्रोकली के जूस, जानिए क्या है इसके बेहतरीन फायदे
सेहत

रोज सुबह पीना चाहिए ब्रोकली के जूस, जानिए क्या है इसके बेहतरीन फायदे

ब्रोकली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली के साथ उसका जूस भी शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। जी दरअसल रोज इसके सुबह खाली पेट सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती है।

आपको बता दें कि ब्रोकली में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, पॉलीफेनोल के साथ विटामिन ए भी पाया जाता है। अब हम आपको बताते हैं ब्रोकली के जूस के अद्भुत फायदे।

इम्यूनिटी

विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली का जूस रोज सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल दिल की बीमारी का कारण बनता है। इसके चलते दिल का दौरा भी पड़ सकता है। हर दिन सुबह ब्रोकली का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

मजबूत हड्डियां

ब्रोकली हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। जी दरअसल इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां को मजबूत बनाता है और इससे जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

डायबिटीज

ब्रोकली का जूस एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है जिसके चलते ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। हर दिन सुबह खाली पेट ब्रोकली का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

स्किन

ब्रोकली के जूस स्किन को भी फायदा पहुंचा सकता है। जी दरअसल इसमें विटामिन-सी होता है, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।